हसेरन : बिलंदपुर में आयोजित राम कथा मंच से तिर्वा विधान सभा के लोक प्रिय नेता अनिल पाल ने सभी लोगों से धर्म के पथ पर चलने तथा अपने कर्मों को सही प्रकार से करने पर बल दिया। सभी लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
राम कथा के आठवें दिन कथा व्यास पंडित आशुतोष कुमार मिश्र ने राम केवट संवाद राम का वन में साधु संतों से मिल आशीर्वाद प्राप्त करना राम का किष्किन्धा पर्वत पर सुग्रीव जी से मिलना आदि बहुत ही संगीतमयी वाणी से रसास्वादन कराया।
इसी बीच लोक प्रिय नेता अनिल पाल ने आकर व्यास को शाल उड़ाकर सम्मानित किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। लोगो से शक्ति के देवर भगवान सूर्य की पूजा तथा महत्ता पर विस्तृत विचार व्यक्त किए। परिवार का सही प्रकार से पोषण कर धर्म के पथ पर चलने का आह्वाहन किया।

अंत में व्यास जी ने करतल ध्वनि से संकीर्तन कराया जिस पर मौजूद भक्त जन जमकर थिरके। परीक्षित श्रीकृष्ण शर्मा ने सपत्नीक आरती पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण कराया। बिलंद पुर खरगपुर पूर्वा ढका नैनपुरवा सहित तमाम गांवों से लोग शामिल रहे।








