मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

राम कथा मंच से तीन युवाओं ने लिया मदिरा त्याग का संकल्प

Follow Us:

विकासखंड हसेरन के ग्राम बिलंदपुर में आयोजित राम कथा के चौथे दिन राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास आचार्य आशुतोष मिश्र के सरस एवं सुमधुर प्रवचन से प्रभावित होकर गांव के तीन युवाओं ने मंच से मदिरा का पूरी तरह त्याग करने का संकल्प लिया।

कथा के दौरान व्यास आशुतोष मिश्र ने भगवान राम और लक्ष्मण के विश्वामित्र के साथ जनकपुर पहुंचने, पुष्प वाटिका से पुष्प लाने, धनुष यज्ञ में शामिल होने तथा भगवान राम के धनुष तोड़ने और राम विवाह का विस्तार से वर्णन किया। कथा से प्रभावित होकर गांव के क्षत्रिय परिवारों से जुड़े अमित कुमार उर्फ टिंकू, भानु प्रताप सिंह और विवेक सिंह कथा मंच पर पहुंचे और मदिरा त्याग की घोषणा की।

इस अवसर पर आचार्य सुधीर चतुर्वेदी ने तीनों युवाओं को तांबे के पात्र में गंगाजल लेकर मदिरा त्याग का संकल्प कराया। इसके बाद व्यास आशुतोष मिश्र सहित उपस्थित प्रबुद्ध लोगों ने तीनों युवाओं को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में वरुण प्रताप सिंह और बृजेश सिंह को भी सम्मानित किया गया। दोनों ने पिछले एक वर्ष से मदिरा का त्याग कर रखा है। उनके इस प्रयास की भी मंच से सराहना की गई।

मदिरा त्याग का संकल्प लेने वाले युवाओं और पहले से इस मार्ग पर चल रहे लोगों के सम्मान की ग्रामीणों ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में आरती-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कथा में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment