मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

हसेरन में ‘सेवा एवं संकल्प’ मेला, पात्रों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

On: September 29, 2026 6:02 PM
Follow Us:

विकासखंड हसेरन में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिनांक 25 926 से मेला प्रारंभ है जिसमें श्रम विभाग सहकारिता विभाग खाद्य एवं रसद बाल विकास एवं पुष्टाहार कृषि विभाग राष्ट्रीय आजीविका मिशन स्वास्थ्य विभाग समाज कल्याण विभाग पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभागों के स्टाल लगे हुए हैं ।

जिसमें शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे के उद्देश्य इस अभियान का शुभारंभ किया गया है आज खंड विकास अधिकारी आचरण द्वारा विभिन्न योजनाओं के संबंध में आए हुए लाभार्थियों एवं प्रतिभागियों को जानकारी दी।

इसके साथ ही साथ कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर लोगों को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करते हुए वृक्ष भी वितरित किए गए तथा पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत पात्र व्यक्तियों तक शौचालय के बारे में आवेदन लिए गए एवं बताया गया की विकासखंड क्षेत्र में जितने भी लाभार्थी पात्र हैं ।

उनका एक सप्ताह के अंदर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर सभी पात्र व्यक्तियों को शौचालय मुहैया कराए जाएंगे इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अतुल मिश्रा सहायक विकास अधिकारी कृषि सर्वेश कुमार सहित विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं स्टाफ उपस्थित रहा

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment