मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

Global Roti Day 5.0: भूख और नशे के खिलाफ 5 हजार से अधिक लोग निकालेंगे जागरूकता वॉक

On: October 4, 2026 8:43 AM
Follow Us:

Global Roti Day 5.0 के तहत 5 हजार से अधिक लोगों की जागरूकता वॉक, भूख और नशे के खिलाफ उठेगी आवाज
नई दिल्ली। Vishalakshi Foundation की ओर से Global Roti Day के पांचवें संस्करण GRD 5.0 के तहत Hunger Free और Drug Free Bharat Awareness Walk का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में छात्रों, युवाओं, नागरिकों और स्वयंसेवकों समेत 5 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य खाद्य बर्बादी और नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना तथा युवाओं और समाज को भूख मुक्त एवं नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।
आयोजकों के मुताबिक, अभियान से दिल्ली विश्वविद्यालय के 1,500 से अधिक छात्र स्वयंसेवक और 20 से अधिक डीयू कॉलेज जुड़ने की उम्मीद है। इसके अलावा 50 से अधिक कॉलेज समुदायों और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग की संभावना है। अभियान की डिजिटल पहुंच 50 हजार से अधिक लोगों तक होने का अनुमान लगाया गया है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान (Advocate) KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। CSJM University से LLB की डिग्री के साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment