मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

हसेरन में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्कूलों से सरकारी संस्थानों तक श्रद्धा से मनाई जयंती

Follow Us:

हसेरन। हसेरन विकासखंड क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों में ध्वजारोहण, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विकासखंड हसेरन के डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य एवं खंड विकास अधिकारी राम सिंह यादव ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान गांधी जी के जीवन, सत्य, अहिंसा और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर चर्चा की गई। पुष्पेंद्र शाक्य ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को जन आंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस चौकी हसेरन में प्रभारी अरविंद कुमार तिवारी ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उच्चीकृत स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधीक्षक डॉ. जगदीश निर्मल ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों को याद किया।

महावीर विद्यालय जलालपुर में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया और गांधी-शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं भारतीय जनता इंटर कॉलेज पट्टी, डालचंद्र इंटर कॉलेज लुखरिया, सत्यदेव आनंद इंटर कॉलेज हसेरन और सुभाष इंटर कॉलेज नादेमऊ में भी जयंती कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रधानाचार्यों ने ध्वजारोहण किया, जबकि शिक्षकों और विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment