मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

किसानों की कमाई बढ़ाने पर मंथन, भूधर एग्रो एफपीओ में बाजार विस्तार की बनी रणनीति

On: September 28, 2026 8:39 PM
Follow Us:

भूधर एग्रो फार्मिंग प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, तालग्राम, गुरसहायगंज, कन्नौज की वार्षिक आम सभा (AGM) का भव्य आयोजन किया गया। बैठक में एफपीओ की प्रगति, किसानों की आय बढ़ाने, कृषि व्यवसाय के विस्तार और आगामी व्यावसायिक रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड आदित्य शर्मा ने कहा कि किसानों तक सरकार की विभिन्न कृषि एवं विकास योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना नाबार्ड की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी के अभाव को दूर करने के लिए विशेष रणनीति तैयार करने की आवश्यकता है।

सीबीबीओ प्रतिनिधि के.के. निगम ने एफपीओ को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि एफपीओ को केवल खाद-बीज जैसे इनपुट की बिक्री तक सीमित न रहकर प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और आउटपुट मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने नए किसानों को एफपीओ से जोड़कर शेयर कैपिटल बढ़ाने, सीधे खरीदारों एवं मंडियों के साथ बेहतर मार्केट लिंकेज स्थापित करने तथा समय पर वित्तीय ऑडिट और रिटर्न फाइलिंग के माध्यम से संस्थागत पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें नाबार्ड एवं कृषि विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की सूची तैयार कर किसानों के साथ साझा करना, एफपीओ सदस्यों के पंजीकरण एवं सहायता के लिए विशेष सहायता केंद्र और जागरूकता सत्र आयोजित करना तथा एग्री-बिजनेस गतिविधियों एवं सीधे खरीदारों के साथ अनुबंधों का विस्तार करना प्रमुख रहे।

इस अवसर पर नाबार्ड एवं एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज (NGO) की ओर से एफपीओ को लगातार तकनीकी एवं संस्थागत सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। वक्ताओं ने किसानों को संगठित होकर एफपीओ के माध्यम से कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन और मूल्य संवर्धन से जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

कार्यक्रम में एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज से विनोद चक्रवर्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे। एफपीओ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में अधिशासी निदेशक सबीना बेगम, वित्त निदेशक लालाराम, निदेशक मो. साजिद खान, निदेशक तरन्नुम बानो, मोहम्मद तौहीद, मोहम्मद अरसलान, प्रमोटर अब्दुल सत्तार, गौरव यादव और वसीम अहमद सहित बड़ी संख्या में शेयरधारक किसान मौजूद रहे। एफपीओ की सीईओ नेहा बानो तथा लेखा अधिकारी अरशद खान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अंत में बोर्ड सदस्यों ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और शेयरधारक किसानों का आभार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ वार्षिक आम सभा का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment