मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

हसेरन में 85 वर्षों से चली आ रही रामलीला का शुभारंभ 10 अक्टूबर से

Follow Us:

हसेरन (कन्नौज)। हसेरन में परंपरागत रामलीला का आयोजन 10 अक्टूबर, शनिवार से गणेश पूजन के साथ शुरू होगा। करीब 85 वर्षों से चली आ रही इस ऐतिहासिक रामलीला को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन को सफल बनाने के लिए गणमान्य लोगों की उपस्थिति में रामलीला कमेटी का विधिवत गठन किया गया है।

रामलीला कमेटी में शिवम भदौरिया को अध्यक्ष, रामचंद्र शाक्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अनुज गुप्ता, मुरारी राजपूत, अवनीश दुबे और वंशलाल जाटव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभय सिंह भदौरिया को महामंत्री और जानू अवस्थी व रिहान खान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गोपालचंद गुप्ता को प्रचारक तथा आचार्य प्रदीप पांडेय को आचार्य की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नौ मंत्री, नौ उपमंत्री, चार सलाहकार और दो व्यवस्थापक भी नियुक्त किए गए हैं।

मेले का आयोजन संरक्षक सुशील दुबे की देखरेख में किया जाएगा। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और समाचार प्रतिनिधियों को भी संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है, ताकि आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाया जा सके।

बताया जाता है कि हसेरन की रामलीला की परंपरा लगभग 85 वर्ष पुरानी है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हरिदत्त शर्मा ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस आयोजन की परंपरा को आगे बढ़ाया था। अब उनके नाती सुशील कुमार दुबे संरक्षक की भूमिका निभाते हुए इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

रामलीला का आयोजन क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा हुआ है। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment