मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शुरू किए 30 से अधिक रोजगारपरक स्किल कोर्स, 12 जुलाई तक करें आवेदन

On: July 4, 2026 4:23 PM
Follow Us:
JAMIA MILLIA ISLAMIA NEWS

Jamia Millia Islamia Admission: युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (CIE) ने 30 से अधिक अल्पकालिक कौशल विकास (Short-Term Skill Development) पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है। इन पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण 1 जुलाई से शुरू हो चुका है और आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। कक्षाओं का संभावित शुभारंभ 25 जुलाई से होगा। 

संस्थान द्वारा शुरू किए गए इन कोर्सों का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी, डिजिटल और व्यावसायिक कौशल से लैस करना है, ताकि वे नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार और स्टार्टअप के क्षेत्र में भी बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। कार्यक्रमों में डिजिटल मार्केटिंग, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), साइबर सिक्योरिटी, Python, UI/UX, ग्राफिक डिजाइनिंग, ऑडियो-वीडियो एडिटिंग, ऑटोकैड, कंप्यूटर हार्डवेयर, मोबाइल रिपेयरिंग, बेकरी, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटीशियन और ड्रोन प्रोग्रामिंग जैसे अनेक रोजगारपरक कोर्स शामिल हैं। 

सीआईई के अनुसार, सभी पाठ्यक्रम उद्योग की वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इनमें अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध इन कोर्सों की फीस भी किफायती रखी गई है, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें। 

यह पहल केंद्र सरकार के स्किल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के अनुरूप है। संस्थान का कहना है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने, डिजिटल दक्षता विकसित करने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर भी विशेष फोकस रखा गया है। 

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के लिवलीहुड बिजनेस इनक्यूबेटर (LBI) के माध्यम से भी 20 से अधिक अतिरिक्त प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जो डिजिटल साक्षरता, व्यावसायिक कौशल और जमीनी स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देंगे। 

इच्छुक अभ्यर्थी 12 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान के अनुसार, कक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होने की संभावना है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान (Advocate) KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। CSJM University से LLB की डिग्री के साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राहुल गांधी ने दिल्ली में मोहम्मद इरफान से की मुलाकात, मजदूरों के मुद्दों पर हुई लंबी चर्चा

Prahlad Joshi

प्रह्लाद जोशी को मिली शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच मेट्रो सेवाएं सामान्य, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील की

MCD Launches Major Crackdown on Illegal Constructions in the O-Zone

ओ-ज़ोन में अवैध निर्माणों पर एमसीडी का बड़ा एक्शन, 15 जून को चलेगा ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान

परीक्षा घोटालों और शिक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा, जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज

संस्कृति, अस्मिता और नेतृत्व, विषय पर राष्ट्रीय युवा नेतृत्व कार्यक्रम 2026 आयोजित

Leave a Comment