कन्नौज: क्षेत्र के परिषदीय तथा मान्यता प्राप्त स्कूलों में बाल दिवस उल्लास के साथ साथ मनाया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के साथ साथ बच्चों को सह भोज कराया गया। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने केंद्र तथा राज्य सरकार से अध्यनरत मान्यता प्राप्त स्कूलों में हो रहे सौतेले व्यवहार पर दुख प्रकट करते हुए एक समान शिक्षा प्रदान करने की माँग की।
क्षेत्र के विद्यालयों में बाल दिवस धूम धाम। के साथ मनाया गया। महावीर विद्यालय जलालपुर में बच्चों की खेल कूद प्रतियोगिता के साथ स्टाल लगाए गए। मेधावी छात्रों को प्रिंसिपल ने पुरस्कृत किया।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कुंवर देवेन्द्र सिंह ने केंद्र तथा राज्य सरकार से प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में अध्यनरत बच्चों को परिषदीय स्कूलों की तरह सुविधा प्रदान करने की माँग कीये सरकार का सच्चा तोहफा साबित होगा।
हसेरन के प्रखर एकेडमी में धूम धाम से मनाया गया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय राजपुर निजामपुर गोपालपुर फूलपुर पट्टी सहित तमाम शिक्षण संस्थानों में मनाया गया। सर्वाधिक आकर्षण नादे मऊ के S B S विद्यालय में खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
बच्चों ने स्टाल लगाए विद्यालय की प्रिंसिपल संजू रानी बैस ने उत्कृष्ट कार्य तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। मौके पर संरक्षक अहिवरन सिंह बैंस वरिष्ठ शिक्षक लालचंद्र वर्मा मुख्य अनुशासक व्यवस्थापक शिवम सिंह बैंस सहित संपूर्ण स्टाफ के सक्रिय सहयोग से सहभोज का अनूठी मिशाल पेश की गई।







