मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

कलसान में पशुपालकों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित, पशु चिकित्सा और बीमा योजनाओं की दी गई जानकारी

On: November 19, 2026 2:17 PM
Follow Us:

हसेरन (कन्नौज)। इंदरगढ़-सौरिख मार्ग स्थित कलसान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पशुपालकों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, उपचार और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस दौरान अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

इंदरगढ़ पशु चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. संतोष सिंह ने पशुपालकों को 1962 टोल फ्री नंबर की जानकारी देते हुए बताया कि इस सुविधा के माध्यम से एंबुलेंस द्वारा पशुओं को घर बैठे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यह आकस्मिक पशु चिकित्सा सेवा केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पशुपालकों को प्रदान की जा रही है। उन्होंने पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों और उनके उपचार के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

वहीं, हसेरन के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ सिंह गंगवार ने मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना और पशुधन बीमा योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पशुपालकों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. संतोष सिंह ने उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश सिंह सेंगर, इंदरगढ़ के समाजसेवी देवव्रत सिंह तोमर, थाना अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप और वरिष्ठ पत्रकार कुंवर देवेंद्र सहित अन्य अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

शिविर में मुख्य अतिथियों द्वारा पशुपालकों को मिनरल मिक्सचर के पैकेट वितरित किए गए। साथ ही विभिन्न रोगों से संबंधित दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। आयोजकों की ओर से उपस्थित लोगों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर शिवा शुक्ला, शिवपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मयंक तिवारी, अखिलेश कुमार, मिथलेश, नेमराज, महबूब अली सहित बड़ी संख्या में पशुपालक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment