मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

सौरिख में देवेश कुमार शर्मा सर्वसम्मति से बने बेसिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

Follow Us:

सौरिख (कन्नौज)। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ की सौरिख ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष पद पर कायमपुर स्थित देशराज सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक देवेश कुमार शर्मा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

सीएलएसडी विद्यालय, सीएसबी रोड सौरिख में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह की उपस्थिति में देवेश कुमार शर्मा के नाम पर सर्वसम्मति बनी। अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद उपस्थित लोगों ने जिला अध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह और नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष देवेश कुमार शर्मा का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

स्वागत से अभिभूत नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष देवेश कुमार शर्मा ने कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने और आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में बिना किसी दलगत भावना, जातिगत भेदभाव और क्षेत्रवाद के सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा।

उनके अध्यक्ष चुने जाने पर शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment