मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

लखनऊ में फिरोज खान की नई भोजपुरी फिल्म ‘मां-बाप का कर्ज, औलाद का फर्ज’ की शूटिंग शुरू

On: October 15, 2026 7:26 PM
Follow Us:

ऋचा दीक्षित, मनुकृष्णा और मनोज सिंह टाइगर मुख्य भूमिकाओं में आएंगे नजर, दिसंबर में रिलीज करने की योजना

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफर और निर्देशक फिरोज खान की नई भोजपुरी फिल्म ‘मां-बाप का कर्ज, औलाद का फर्ज’ की शूटिंग आज से लखनऊ में शुरू हो गई है। मनीष मिश्रा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में की जा रही है। फिल्म को लेकर भोजपुरी सिनेमा में उत्सुकता है, क्योंकि इसकी कहानी में पारिवारिक रिश्तों, माता-पिता के त्याग और औलाद के फर्ज को एक अनोखे अंदाज में पेश करने की तैयारी है।

फिल्म में ऋचा दीक्षित, मनुकृष्णा, मनोज सिंह टाइगर और अमित मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी फिरोज खान संभाल रहे हैं, जबकि इसकी निर्मात्री प्रतिभा मिश्रा हैं। फिल्म को कलम की धार से रचा है जावेद अहमद ने.

फिल्म की कहानी को इसकी सबसे बड़ी खासियत बताया जा रहा है। पारिवारिक भावनाओं और रिश्तों की अहमियत पर आधारित इस फिल्म में दर्शकों को एक ऐसा सरप्राइज क्लाइमेक्स देखने को मिलेगा, जो कहानी को एक अप्रत्याशित मोड़ देगा। निर्माताओं के मुताबिक, इस विषय और क्लाइमेक्स के संयोजन के साथ भोजपुरी ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा में भी अब तक इस तरह की कहानी देखने को नहीं मिली है।

फिल्म में मनोज सिंह टाइगर एक अलग अंदाज और नई भूमिका में दिखाई देंगे। अपनी कॉमेडी और दमदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले मनोज सिंह टाइगर का यह नया रूप दर्शकों के लिए खास आकर्षण हो सकता है।

‘मां-बाप का कर्ज, औलाद का फर्ज’ के जरिए निर्माताओं का उद्देश्य मनोरंजन के साथ एक ऐसा भावनात्मक संदेश देना है, जो दर्शकों को अपने माता-पिता के प्रति जिम्मेदारियों और पारिवारिक मूल्यों पर सोचने के लिए प्रेरित करे।

मनीष मिश्रा प्रोडक्शन की इस फिल्म को दिसंबर में रिलीज करने की योजना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिरोज खान के निर्देशन में तैयार होने वाली यह पारिवारिक भोजपुरी फिल्म अपनी अनोखी कहानी और चौंकाने वाले क्लाइमेक्स के जरिए दर्शकों के बीच कितना प्रभाव छोड़ती है।

रिपोर्ट: जावेद अहमद

knlive24

KN Live 24 एक हिंदी ई-न्यूज़ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो हर खबर का असली सच दिखाता है। यह टीवी समाचार की तरह नहीं है जो केवल उस खबर पर केंद्रित है जो उसकी टीआरपी बढ़ाती है । स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय हर समाचार आपको देता है। यह वैसे सभी स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से आप तक पहुचाने का काम करता है जो आप सभी के जीवन को प्रभावित करने काम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment