मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

दिल्ली में आयोजित हुआ ‘नेशनल यूथ लीडरशिप प्रोग्राम 2.0’, देश-विदेश के युवा नेताओं ने रखे विचार

On: May 11, 2026 10:52 PM
Follow Us:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के विश्व युवक केंद्र में सोमवार को ‘नेशनल यूथ लीडरशिप प्रोग्राम (NYLP) 2.0’ का आयोजन किया गया। ओडिशा की युवा संस्था ‘प्रोजेक्ट पॉइंट’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के 25 राज्यों से आए युवा नेताओं के साथ 12 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, नीति निर्माण और सामाजिक विकास से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में 120 से अधिक युवा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और युवा नीति, अधिकार, नेतृत्व तथा ‘विकसित भारत @2047’ जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इस दौरान विभिन्न सत्रों में युवाओं की भागीदारी, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समानता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।कार्यक्रम में नीति आयोग, नेशनल बुक ट्रस्ट समेत कई राष्ट्रीय संस्थानों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)’ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें युवाओं ने देश के भविष्य को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के निष्कर्षों और प्रतिभागियों के सुझावों के आधार पर एक ‘मॉडल यूथ पॉलिसी रिपोर्ट’ तैयार की जाएगी, जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सहयोग से विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं की अपेक्षाओं और जरूरतों को नीति निर्माण में शामिल करना है।

कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने इसे एक महत्वपूर्ण मंच बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन देश और दुनिया के युवाओं को एक-दूसरे से सीखने और अपने विचार साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी युवाओं के नेतृत्व विकास और सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान (Advocate) KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। CSJM University से LLB की डिग्री के साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

maharastra news

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका: 9 में से 6 सांसद शिंदे खेमे में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज

MCD Launches Major Crackdown on Illegal Constructions in the O-Zone

ओ-ज़ोन में अवैध निर्माणों पर एमसीडी का बड़ा एक्शन, 15 जून को चलेगा ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान

LPG-PNG Connection Update:

LPG-PNG Connection Update: 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर कार्रवाई, गैस बुकिंग हो सकती है बंद

परीक्षा घोटालों और शिक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा, जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार, 35 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

पश्चिम एशिया तनाव का असर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, एक हफ्ते में दूसरी बार महंगा हुआ ईंधन

Leave a Comment

Created with ❤