मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, राष्ट्रीय एकता की ली शपथ

On: October 31, 2026 10:18 PM
Follow Us:

हसेरन (कन्नौज)। देश के लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शुक्रवार को हसेरन ब्लॉक मुख्यालय पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सीमा शाक्य, खंड विकास अधिकारी राम सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य तथा हसेरन चौकी प्रभारी अरविंद कुमार तिवारी ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण संभव हुआ। यदि सरदार पटेल नहीं होते तो आज देश का नक्शा कुछ और होता। उनके द्वारा दिए गए एकता और अखंडता के संदेश पर सभी को चिंतन करना चाहिए।

खंड विकास अधिकारी राम सिंह ने सरदार पटेल के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। वहीं चौकी प्रभारी अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार शाक्य, रामचंद्र शाक्य, पूर्व प्रधान राजेश कुमार शाक्य, एडीओ एजी सर्वेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा ब्लॉक के समस्त कर्मचारियों ने सहभागिता की।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment