कन्नौज: क्षेत्र में करवा चौथ को लेकर बेहद उत्साह देखा गया। पूरे दिन महिलाएं व्यस्त रही। उपवास के बावजूद भी महिलाओं का उत्साह काबिले तारीफ था। चेहरे पर मुस्कान निरंतर बनी रही।
मान्यता है कि इस व्रत के निर्जला रहने से पति की दीर्घायु होती है। विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर सजने संवरने का दौर चलता रहा। सायं बजे से व्रत की तैयारी 8 बजकर 15 मिनट से 8:30 तक चाँद के दर्शन कर पतियों द्वारा जल पिलाकर व्रत तुड़वाया जाता है।









