मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने की शादी, पहली तस्वीर आई सामने

On: July 5, 2026 3:36 PM
Follow Us:

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने रविवार को एक निजी समारोह में शादी कर ली। शादी की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में मैरिज रजिस्टर पर हस्ताक्षर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद सादगी और गोपनीयता के साथ आयोजित किया गया, जिसमें केवल करीबी परिजन और चुनिंदा लोग शामिल हुए। सामने आई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और प्रशंसक नवविवाहित जोड़े को बधाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि आमिर खान ने वर्ष 2025 में गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए। आमिर खान की यह तीसरी शादी है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है।

हालांकि, शादी को लेकर आमिर खान या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान (Advocate) KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। CSJM University से LLB की डिग्री के साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment