मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

हसेरन में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ निकली तिरंगा यात्रा

Follow Us:

संवाद सूत्र, हसेरन। आजादी का जश्न ऐतिहासिक अंदाज में मनाने के लिए हसेरन क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान कस्बे की गलियों में देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा और लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों की याद ताजा हो गई।

ब्लॉक मुख्यालय हसेरन से तिरंगा यात्रा को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य और खंड विकास अधिकारी राम सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था।

तिरंगा यात्रा कस्बे की मुख्य गलियों से होती हुई श्रीराम गेस्ट हाउस पहुंची और इसके बाद वापस ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। यात्रा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसेरन समेत कई प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चे और अन्य प्रतिभागी ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़े।

इस दौरान ब्लॉक स्टाफ, ग्राम प्रधान, विद्यालयों के शिक्षक, बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा ने क्षेत्रवासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment