उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद तथा महामंत्री पद पर नियुक्ति की गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
जिला महा मंत्री योगेन्द्र सिंह यादव के कुशल पर्यवेक्षण में ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान तथा अतिरिक्त महामंत्री मोहम्मद अकरम खान को सर्व सम्मति से घोषित किया गया। मौजूद जिला अध्यक्ष कुंवर देवेन्द्र सिंह ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने पदाधिकारियों से एक सप्ताह में कार्यकारिणी जमा करने हेतु निर्देशित किया। उपस्थिति शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष तथा जिला महामंत्री का जोरदार स्वागत किया।
प्रमुख रुप से जिला पदाधिकारी सुनील कुमार मोहम्मद शाजिद खान अवधेश यादव चंद्रभान सिंह रोहित सिंह रशीद खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।






