मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

कन्नौज: गृह ग्राम पहुंचीं अपर जिला जज कल्पना चौहान, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Follow Us:

कन्नौज: नादे मऊ के निकटवर्ती गांव कांकरकुई में एक धार्मिक अनुष्ठान में मौजूद इटावा की अपर जज का उनके गृह ग्राम में पहुंचने पर ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया।
इटावा की अपर जज कल्पना चौहान गमा देवी मंदिर पर हुए हवन पूजन आदि कार्यक्रमों में शामिल होने आई थी। पूरी निष्ठा श्रद्धा के साथ आरती पूजन तथाप्रसाद वितरण में सहयोग किया। उनके पिता सेवा निवृत्त जिला जज महेंद्र पाल सिंह चौहान भी पूरे समय मुस्तैद रहे। सुबह से शाम तक प्रसाद वितरण होता रहा।

इसी बीच बेसिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष कुंवर देवेन्द्र सिंह ने अपर जज कल्पना चौहान तथा उनके पिता महेंद्र पाल सिंह चौहान का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर जगत पाल सिंह चौहान अमर पाल सिंह आचार्य अशोक कुमार शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment