मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

26 दिसंबर से रेलवे यात्री किराया बढ़ेगा, लंबी दूरी की यात्रा होगी महंगी

On: December 23, 2025 1:09 PM
Follow Us:
indian railway news, news in hindi, irctc

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से यात्री किराए में मामूली बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी का असर मुख्य रूप से लंबी दूरी की यात्राओं पर पड़ेगा, जबकि लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) यात्रियों को राहत दी गई है।

रेल सूत्रों के अनुसार, साधारण (जनरल) श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई किराया वृद्धि नहीं होगी। हालांकि, 215 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं, मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन-एसी और एसी दोनों श्रेणियों के लिए सभी दूरी पर 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी लागू होगी।

इस बढ़ोतरी के चलते 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा पर यात्रियों को लगभग 10 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधित किराया 26 दिसंबर से बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होगा। पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ईंधन, कर्मचारियों के वेतन और अन्य परिचालन खर्चों में लगातार हो रही वृद्धि की भरपाई के लिए किराए में यह मामूली बढ़ोतरी की गई है। रेलवे का कहना है कि इससे आय में बढ़ोतरी होगी और यात्रियों पर न्यूनतम असर पड़ेगा।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के फाउंडर और KN LIVE24 में प्रधान संपादक हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤