हसेरन: ब्लॉक मुख्यालय के डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर सभागार में आयोजित पत्रकारों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र शाक्य ने शाल एवं माला पहना कर स्वागत किया तथा सम्मान पत्र भेंट किया। मुख्य अतिथि के रूप में दो पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से महामंत्री आनंद कुमार सिंह ने सबका साथ सबका विकास को उद्धृत करते हुए जोर दिया कि हम सभी लोग इस बात का ध्यान रखें कि अपनी खुशी के साथ अंतिम पायदान पर गरीब का भी ध्यान रखना होगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि हम सबकों खुशी मनाते समय सुरक्षा का भी ध्यान रखना होगा। अपने साथसाथ ग़रीब के हितों का ध्याम रखना होगा। दोनों अतिथियों ने मौजूद समाचार प्रतिनिधियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
वही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र शाक्य ने हर पत्रकार को शाल तथा माला पहना कर स्वागत किया। अपने उद्वोधन में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने घोषणा की कि वह हर वर्ष धन तेरस के दिन इसी तरह का आयोजन कर पत्रकारों को सम्मानित करते रहेंगे।
मौजूद लोगो ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राम सिंह यादव पूर्व प्रधान राजेश कुमार शाक्यमहिला मोर्चा से जिला मंत्री सुमन शाक्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








