मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

भक्ति भाव से हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Follow Us:

हसेरन। श्रावण मास के पावन अवसर पर क्षेत्र में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हो रहे हैं। शिवालयों के साथ-साथ घरों में भी धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है।

कस्बा निवासी सर्वेश कुमार त्रिपाठी के आवास पर भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से मूर्ति स्थापना के साथ हुआ। आचार्य नवनीतानंद जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक संपन्न कराया।

श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दुग्ध, गंगाजल, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव से परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने सहभागिता करते हुए भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की नंदिनी त्रिपाठी ने भी भगवान शिव का पूजन कर सभी के कल्याण की प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गांव एवं मोहल्ले के अनेक श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ प्राप्त किया।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment