मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

31 साल पुराने अपहरण-हत्या मामले में फरार दोषी सलीम गिरफ्तार

On: April 25, 2026 11:44 PM
Follow Us:

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन दशक पुराने चर्चित अपहरण और हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे दोषी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में अपने विवादित बयानों और यूट्यूब वीडियो के कारण चर्चा में आए सलीम को गाजियाबाद के लोनी इलाके से पकड़ा गया।

यह मामला वर्ष 1995 का है, जब उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे संदीप बंसल का अपहरण कर लिया गया था। इस घटना ने पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। मामले की सुनवाई के बाद 1997 में अदालत ने सलीम और उसके साथी अनिल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

साल 2000 में दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सलीम फरार हो गया था और तब से लगातार अपनी पहचान छिपाकर कानून से बचता रहा। पुलिस ने पुराने रिकॉर्ड, फिंगरप्रिंट और तस्वीरों के जरिए उसकी पहचान की पुष्टि की।

पुख्ता सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे लोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से लंबे समय से लंबित इस मामले में न्याय की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अनस ज़ुल्फ़िकार

अनस ज़ुल्फ़िकार KN Live24 में एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कार्यरत है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राहुल गांधी ने दिल्ली में मोहम्मद इरफान से की मुलाकात, मजदूरों के मुद्दों पर हुई लंबी चर्चा

Prahlad Joshi

प्रह्लाद जोशी को मिली शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच मेट्रो सेवाएं सामान्य, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील की

JAMIA MILLIA ISLAMIA NEWS

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शुरू किए 30 से अधिक रोजगारपरक स्किल कोर्स, 12 जुलाई तक करें आवेदन

MCD Launches Major Crackdown on Illegal Constructions in the O-Zone

ओ-ज़ोन में अवैध निर्माणों पर एमसीडी का बड़ा एक्शन, 15 जून को चलेगा ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान

परीक्षा घोटालों और शिक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा, जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज

Leave a Comment