मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

On: September 25, 2026 10:30 AM
Follow Us:

कन्नौज। थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान फेज-5.0 और एंटी रोमियो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। टीम ने बताया कि छात्राएं और महिलाएं जरूरत पड़ने पर वीमेन पावर लाइन 1090, यूपी-112, ऑपरेशन कवच, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

पुलिस टीम ने छात्राओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करें। छात्राओं को निडर होकर अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। पुलिस ने उन्हें आश्वस्त किया कि सुरक्षा संबंधी किसी भी समस्या में पुलिस उनकी सहायता के लिए तत्पर है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और महिला रात्रि एस्कॉर्ट सुरक्षा योजना प्रमुख रहीं।

मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास की अन्य महिलाओं को भी सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला कांस्टेबल वर्षा यादव, रंजना, आरती, प्रियंका राजपूत, संजना, जितेंद्र बघेल और कपिल कुमार मौजूद रहे।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment