मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

ओ-ज़ोन में अवैध निर्माणों पर एमसीडी का बड़ा एक्शन, 15 जून को चलेगा ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान

On: June 13, 2026 11:59 AM
Follow Us:
MCD Launches Major Crackdown on Illegal Constructions in the O-Zone

MCD Launches Major Crackdown on Illegal Constructions in the O-Zone. : दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) ने कालिंदी कुंज(Kalindi Kunj) थाना क्षेत्र के ओ-ज़ोन में अवैध निर्माणों (Illegal Constructions) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। एमसीडी के केंद्रीय क्षेत्र भवन विभाग द्वारा 15 जून 2026 को विशेष ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए दक्षिण-पूर्वी जिले की पुलिस से पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

एमसीडी के कार्यकारी अभियंता (भवन)-II, केंद्रीय क्षेत्र द्वारा 12 जून 2026 को जारी पत्र में बताया गया है कि यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है। न्यायालय में लंबित “विजय कुमार दिवाकर बनाम दक्षिणी दिल्ली नगर निगम” (डब्ल्यूपी (सी) 5751/2014) मामले में दिए गए आदेशों के तहत ओ-ज़ोन क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान संचालित किया जाएगा।

नगर निगम ने पुलिस विभाग से 15 जून की सुबह 10 बजे कालिंदी कुंज थाने में पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान विरोध या व्यवधान की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है, ताकि अभियान शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

एमसीडी के अनुसार, ओ-ज़ोन में नियमों के विपरीत किए गए निर्माणों के खिलाफ यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के तहत की जा रही है। निगम ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान की सूचना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की नजरें 15 जून को होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान (Advocate) KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। CSJM University से LLB की डिग्री के साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राहुल गांधी ने दिल्ली में मोहम्मद इरफान से की मुलाकात, मजदूरों के मुद्दों पर हुई लंबी चर्चा

Prahlad Joshi

प्रह्लाद जोशी को मिली शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच मेट्रो सेवाएं सामान्य, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील की

JAMIA MILLIA ISLAMIA NEWS

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शुरू किए 30 से अधिक रोजगारपरक स्किल कोर्स, 12 जुलाई तक करें आवेदन

परीक्षा घोटालों और शिक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा, जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज

संस्कृति, अस्मिता और नेतृत्व, विषय पर राष्ट्रीय युवा नेतृत्व कार्यक्रम 2026 आयोजित

Leave a Comment