मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

कन्नौज में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद, अतिवृष्टि के चलते जिलाधिकारी ने दिए आदेश

On: September 25, 2026 9:30 PM
Follow Us:

कन्नौज। जनपद में लगातार खराब मौसम और अतिवृष्टि को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी बेसिक एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि मौसम की खराब स्थिति और अतिवृष्टि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार विद्यालयों में शिक्षक कार्यदिवस के दौरान अपनी उपस्थिति विद्यालय में ही दर्ज कराएंगे।

इसके साथ ही शिक्षकों एवं संबंधित कर्मचारियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और विभागीय कार्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को भेज दी गई है।

अधिकारियों ने मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment