मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

राष्ट्रीय महिला आयोग परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

On: September 29, 2025 5:32 PM
Follow Us:
NATIONAL COMMISSION FOR WOMEN

राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) ने आज अपने परिसर में महिलाओं और परिवारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा—”स्वस्थ शरीर ही जीवन की असली पूंजी है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए।”

स्वास्थ्य व जागरूकता का संगम

इस स्वास्थ्य शिविर में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की टीम और अपोलो हॉस्पिटल की टीम मौजूद रही, जिसने लोगों का परीक्षण करने के साथ-साथ केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मिशन इन्द्रधनुष जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इन योजनाओं का उद्देश्य खासकर महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आए हुए लाभार्थियों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन और अन्य सामान्य जांच की। साथ ही, उपस्थित लोगों को खानपान और जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई।

सरकार की योजनाओं पर विशेष जोर

NCW अध्यक्ष रहाटकर ने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल होंगी जब लोग इनके बारे में पूरी जानकारी रखें और लाभ उठाएं।

आयुष्मान भारत योजना: गंभीर बीमारियों के लिए 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता।

मिशन इन्द्रधनुष: बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पूर्ण टीकाकरण।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को आयुष्मान कार्ड, डिजिटल हेल्थ आईडी और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़ी सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया।

शिविर में आए लाभार्थियों ने कहा कि उन्हें न केवल मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ मिला, बल्कि सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी मिली, जो आमतौर पर गांव-शहर के बीच की खाई में छिप जाती है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल

राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से बताया गया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य केवल जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और लोगों की सरकारी योजनाओं तक पहुँच आसान बनाना भी है। आयोग ने आश्वासन दिया कि आगे भी इस तरह के शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे। जिसका लाभ सभी को मिलता सके।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान (Advocate) KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। CSJM University से LLB की डिग्री के साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राहुल गांधी ने दिल्ली में मोहम्मद इरफान से की मुलाकात, मजदूरों के मुद्दों पर हुई लंबी चर्चा

Prahlad Joshi

प्रह्लाद जोशी को मिली शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच मेट्रो सेवाएं सामान्य, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील की

JAMIA MILLIA ISLAMIA NEWS

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शुरू किए 30 से अधिक रोजगारपरक स्किल कोर्स, 12 जुलाई तक करें आवेदन

MCD Launches Major Crackdown on Illegal Constructions in the O-Zone

ओ-ज़ोन में अवैध निर्माणों पर एमसीडी का बड़ा एक्शन, 15 जून को चलेगा ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान

परीक्षा घोटालों और शिक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा, जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज