मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर जोर

Follow Us:

हसेरन। ब्लॉक मुख्यालय हसेरन पर ग्राम प्रधानों एवं सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड विकास अधिकारी राम सिंह यादव तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य ने ग्राम पंचायतवार तिरंगा झंडों का वितरण किया।

खंड विकास अधिकारी ने फूलपुर, हसेरन, हुसैन नगर समेत सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को ध्वज प्रदान किए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक ध्वज परिवार के मुखिया को उपलब्ध कराया जाए और उसकी रिसीविंग लेकर कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित किया जाए।

खंड विकास अधिकारी राम सिंह यादव ने कहा कि सरकार के महत्वाकांक्षी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाकर लोगों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए सभी को पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment