मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

Trump के बयान पर Iran का पलटवार, ‘झूठ से नहीं जीती जाती लड़ाई’

On: April 18, 2026 10:59 AM
Follow Us:

Iran Warns US Over Hormuz Strait Amid Rising Tensions : अंतरराष्ट्रीय राजनीति (International Politics) में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान ने अमेरिका (America) को चेतावनी दी है कि यदि उसकी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहती है, तो वह रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण (Importent) होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर सकता है।

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस जलमार्ग से आवाजाही केवल तय मार्ग और ईरान की अनुमति के अनुसार ही होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर दबाव की स्थिति बनी रहती है, तो जलडमरूमध्य को खुला रखना संभव नहीं होगा।

संघर्ष-विराम के बीच अलग रुख भी सामने आया

हालांकि, ईरान की ओर से एक संतुलित बयान भी सामने आया है। देश के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि संघर्ष-विराम की अवधि के दौरान सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा। उनके अनुसार, यह आवागमन पहले से घोषित समुद्री मार्गों के अनुसार ही संचालित होगा।

ट्रंप का दावा—नाकेबंदी जारी रहेगी

दूसरी ओर, डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ लंबित मुद्दों के समाधान तक नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है और समझौता जल्द हो सकता है।

ईरान ने ट्रंप के दावों को बताया भ्रामक

गालिबफ ने ट्रंप के बयानों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “झूठ के सहारे न तो युद्ध जीता जा सकता है और न ही बातचीत में सफलता मिलती है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी वास्तविक स्थिति जमीन पर तय होगी, न कि सोशल मीडिया बयानों से।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति मार्गों में से एक है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤