मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

Big Action in Lucknow Fire Tragedy: 4 आरोपी हिरासत में, ‘मौत की इमारत’ पर बुल्डोजर की तैयारी!

On: June 23, 2026 10:37 AM
Follow Us:

Big Action in Lucknow Fire Tragedy : राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में 22 जून 2026 को हुए हृदयविदारक अग्निकांड के बाद पुलिस और प्रशासन ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। हादसे में हुई मासूमों की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 115/2026 दर्ज करते हुए चार प्रमुख आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

इन गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ केस

सुरक्षा मानकों की कथित अनदेखी और जनहानि के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और उत्तर प्रदेश अग्नि शमन सेवा अधिनियम के तहत कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें शामिल हैं:

  • धारा 110 BNS – गैर-इरादतन हत्या का प्रयास
  • धारा 105 BNS – गैर-इरादतन हत्या
  • धारा 125 BNS – दूसरों के जीवन एवं सुरक्षा को खतरे में डालना
  • धारा 3(5) BNS – समान मंशा से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया कृत्य
  • 6/10 उत्तर प्रदेश अग्नि शमन सेवा अधिनियम

4 आरोपित हिरासत में

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे से जुड़े चार लोगों को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियां उनकी भूमिका और जिम्मेदारी की पड़ताल कर रही हैं।

मौत की इमारत पर प्रशासन का बड़ा फैसला

कानूनी कार्रवाई के साथ अब प्रशासन ने उस इमारत के खिलाफ भी सख्त कदम उठाया है, जिसे इस हादसे का केंद्र माना जा रहा है। संबंधित भवन को ध्वस्त करने के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के तहत भवन मालिकों और संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने तथा नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं, तो प्रशासन इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई करेगा।

इस पूरे मामले ने शहर में सुरक्षा मानकों, अवैध निर्माण और प्रशासनिक निगरानी को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान (Advocate) KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। CSJM University से LLB की डिग्री के साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤