Police action against road blockers, case filed against 60 protesters: कन्नौज ठठिया थाना क्षेत्र के पट्टी गांव में हरियाणा में हुई एक युवक की मौत को लेकर गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद जाम समाप्त कराया। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जाम लगाने वाले प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज कर लिया है।
उपनिरीक्षक राकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने 20 नामजद और 40 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सड़क जाम कर आमजन की आवाजाही बाधित करना कानूनन अपराध है, ऐसे में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि हरियाणा में एक युवक की मौत के बाद गांव में आक्रोश फैल गया था। परिजन और ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है और मामले की जांच की जा रही है।












