मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

Delhi Metro: किराया बढ़ा: अब 11 से 64 रुपये तक देना होगा किराया

On: August 27, 2025 10:02 AM
Follow Us:
delhi metro news

दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने किराये में बढ़ोतरी कर दी है। नया किराया आज यानी 25 अगस्त से लागू हो गया है।

डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो यात्रा पर अब 1 रुपये से लेकर 4 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर 1 रुपये से 5 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

नया किराया ढांचा

शुरुआती किराया अब 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये हो गया है।

अधिकतम किराया 60 रुपये से बढ़कर 64 रुपये कर दिया गया है।

छुट्टियों और रविवार को यात्रा करने वालों के लिए किराया अब 11 रुपये से 54 रुपये तक देना होगा।

दूरी के हिसाब से नया किराया

0-2 किमी → 11 रुपये (पहले 10 रुपये)

2-5 किमी → 21 रुपये (पहले 20 रुपये)

5-12 किमी → 32 रुपये (पहले 30 रुपये)

12-21 किमी → 43 रुपये (पहले 40 रुपये)

21-32 किमी → 54 रुपये (पहले 50 रुपये)

32 किमी से अधिक → 64 रुपये (पहले 60 रुपये)

मेट्रो स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वाले यात्रियों को नई दरों पर भी 10% की छूट मिलती रहेगी।

गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो ने करीब 8 साल बाद किराया बढ़ाया है। इससे पहले साल 2017 में किराया संशोधित किया गया था।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤