Kannauj News: इंदरगढ़ थाने में नए थानाध्यक्ष के रूप में नीलम सिंह ने पदभार संभाल लिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि थाने से कोई भी फरियादी निराश होकर वापस नहीं जाएगा और सभी को निष्पक्ष न्याय मिलेगा।
कलां चौकी से स्थानांतरण होकर आईं नीलम सिंह ने इंदरगढ़ थाना प्रभारी का चार्ज विधिवत रूप से ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र का हर नागरिक किसी भी समय उनसे मिल सकता है और उसे पूरी तरह बिना किसी भेदभाव के न्याय मिलेगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध वर्ग का सहयोग लेकर ही कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।












