कन्नौज जिले के विकास खंड हसेरन की ग्राम पंचायत नादेमऊ में मंगलवार को तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। सुभाष इंटर कॉलेज नादेमऊ से शुरू हुई यह यात्रा हसेरन तिराहा होते हुए नादेमऊ चौकी तक निकाली गई।
यात्रा में सुभाष इंटर कॉलेज के छात्रों के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रधान लाखन सिंह चौहान, नंदलाल बाथम, रामचंद्र शाक्य, पूर्व प्रधान राजीव प्रताप राणा, यात्रा संयोजक श्यामू राजपूत, राकेश सिंह सेंगर, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रबल प्रताप भदौरिया, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत और भरत पाल सिंह सहित हजारों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
रास्ते में जगह-जगह उत्साही लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के विश्राम स्थल पर पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, वर्तमान जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया और शैलेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। अपने भाषण में वीर सिंह भदौरिया ने विपक्षी दलों पर भी तीखे प्रहार किए।कार्यक्रम में देशभक्ति और एकता का जोश देखने लायक था।












