मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

खुशबू के कारोबार की नई शुरुआत! सपा नेता ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने काटा फीता

On: November 8, 2026 4:24 PM
Follow Us:

गुरसहायगंज (कन्नौज)। नगर के मुरादगंज स्थित अल अबाबील परफ्यूमरी प्राइवेट लिमिटेड और उकाब परफ्यूम एंड इत्र प्राइवेट लिमिटेड का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने फीता काटकर दोनों प्रतिष्ठानों का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सपा नेता ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि इन प्रतिष्ठानों के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाले परफ्यूम और इत्र उपलब्ध होंगे। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह कारोबार क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

उद्घाटन समारोह में आमिर नेता, फहीम पत्रकार, हाजी गुलाब, हाजी याद मोहम्मद, मौलाना काशिफ जमा खां सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं प्रतिष्ठान के ऑनर जफर खान के साथ खालिद खान, जुबैर अख्तर, अकबर खान समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट : दानिश खान “गुरु”

knlive24

KN Live 24 एक हिंदी ई-न्यूज़ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो हर खबर का असली सच दिखाता है। यह टीवी समाचार की तरह नहीं है जो केवल उस खबर पर केंद्रित है जो उसकी टीआरपी बढ़ाती है । स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय हर समाचार आपको देता है। यह वैसे सभी स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से आप तक पहुचाने का काम करता है जो आप सभी के जीवन को प्रभावित करने काम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment