मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

कन्नौज में पत्रकार समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Follow Us:
kannauj-media-event

कन्नौज। कान्यकुब्ज पत्रकार समिति, कन्नौज की नवगठित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को जिला मुख्यालय स्थित मानपुर रोड के एम.जे. पैलेस में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने नव मनोनीत जिलाध्यक्ष राजीव नयन त्रिपाठी सहित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत, पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

सरस्वती वंदना और पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। वरिष्ठ पत्रकार कुंवर देवेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी और एसएसपी का सम्मान किया, जबकि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार शिवा अवस्थी, वरिष्ठ संपादक अंशुमान तिवारी और शासकीय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत तिवारी को भी सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ हैं और उन्हें निष्पक्षता व जिम्मेदारी के साथ समाज के सामने सच्चाई प्रस्तुत करनी चाहिए। वहीं, राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने कन्नौज में पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब भवन के निर्माण की घोषणा करते हुए जिला प्रशासन से शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस घोषणा का उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राजीव नयन त्रिपाठी ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए हर समय प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक पत्रकार साथी के सुख-दुख में संगठन मजबूती से उसके साथ खड़ा रहेगा।

समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह बघेल, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, अखिलेश कुमार सविता, अभिषेक सिंह तोमर, अभिषेक कुमार सिंह भदौरिया, आलोक कुमार सिंह भदौरिया, राहुल द्विवेदी, आलम भाई, सुमित मिश्र, आकाश दुबे सहित जिलेभर से आए पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment