मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

पश्चिम एशिया तनाव का असर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, एक हफ्ते में दूसरी बार महंगा हुआ ईंधन

On: May 19, 2026 1:23 PM
Follow Us:

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत में ईंधन कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी कर दी है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

ताजा बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 98.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 94 पैसे महंगा होकर 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल के दाम में सबसे अधिक 96 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जिससे इसकी कीमत 109.70 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। वहीं डीजल 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 104.49 रुपये पर पहुंच गया है। डीजल की कीमत में 86 पैसे की वृद्धि के बाद यह 96.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले कुछ दिन पहले ही सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। लगातार बढ़ रही कीमतों से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान (Advocate) KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। CSJM University से LLB की डिग्री के साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment