भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म Power Star ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बड़े पर्दे पर उनका क्रेज आज भी बरकरार है। ज़ी भोजपुरी सम्मान 2026 में फिल्म को Best Bhojpuri Film के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पवन सिंह को इसी फिल्म के लिए Best Playback Singer का अवॉर्ड भी मिला। वहीं फिल्म में शानदार कॉमिक रोल निभाने वाले मनोज टाइगर को Best Comedy Actor के सम्मान से नवाज़ा गया।
फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों का जबरदस्त प्यार मिला। रिलीज़ के बाद Power Star भोजपुरी सिनेमा की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई जिसने मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में भी बेहतरीन कलेक्शन किया। एक्शन, इमोशन, दमदार डायलॉग्स और पवन सिंह की स्क्रीन प्रेजेंस ने फिल्म को बड़े स्तर पर सफल बनाया।
फिल्म के लेखक जावेद अहमद थे, जिन्होंने इसकी कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स लिखे। फिल्म के लगभग सभी डायलॉग्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए और हजारों रील्स बनीं। खासतौर पर फिल्म का डायलॉग —
“Data khatam, khel khatam… beta.”
— साल 2025 के सबसे वायरल मीम्स में शामिल हो गया। YouTube, Instagram, Facebook, X (Twitter), Threads और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस डायलॉग के हजारों मीम्स और वीडियो देखने को मिले। यह डायलॉग इतना लोकप्रिय हुआ कि कई राजनीतिक और सोशल मीडिया पेजों ने भी इसे बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया।
फिल्म का निर्देशन फिरोज खान ने किया, जबकि निर्माता मधु शर्मा और समीर आफताब थे। फिल्म की सफलता ने यह साबित किया कि भोजपुरी सिनेमा अब सिर्फ सिंगल स्क्रीन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कंटेंट और प्रोडक्शन वैल्यू के दम पर मल्टीप्लेक्स ऑडियंस तक भी अपनी मजबूत पहुंच बना रहा है।
इसी बीच फिल्म ने YouTube पर भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 10 Million+ Views का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे फिल्म की लोकप्रियता और बढ़ गई है।
ज़ी भोजपुरी सम्मान 2026 में कई अन्य कलाकारों और प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। अंशुमान सिंह राजपूत को Best Young Actor, माही श्रीवास्तव को Best Young Actress, अक्षरा सिंह को फिल्म Rudra Shakti के लिए Best Actress – Critics’ Choice और रत्नाकर कुमार को भोजपुरी संगीत और सिनेमा में योगदान के लिए Outstanding Contribution to Bhojpuri Music & Cinema सम्मान दिया गया।
Power Star की यह बड़ी उपलब्धि भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण पल मानी जा रही है।मनोज तिवारी और रवि किशन,अक्षरा सिंह, यश चौहान, आम्रपाली और के अलावा भोजपुरी सितारों ने इस समारोह की सफलता का श्रेय शो के शो के स्टार ऑर्गनाइजर मधुवेंद्र राय को देते हुए उन्हें धन्यवाद कहा.












