मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

आसमान से बरसी मौत: भिवानी में चलती बस पर गिरी बिजली, दो यात्री जिंदा जले, कई घायल

On: April 28, 2026 12:57 PM
Follow Us:

हरियाणा के भिवानी जिले के मिलकपुर गांव के पास सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे ने यात्रियों में दहशत फैला दी। करीब साढ़े आठ बजे अचानक बिजली गिरने से यात्रियों से भरी एक निजी बस में भीषण आग लग गई, जिसमें दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई अन्य यात्री मामूली रूप से झुलस गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, भिवानी हिंद सोसायटी की यह बस शाम 6:40 बजे भिवानी से हांसी के लिए रवाना हुई थी और इसमें करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। जैसे ही बस मिलकपुर के पास पहुंची, अचानक तेज धमाके के साथ उसमें आग भड़क उठी। चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी।

अफरातफरी के बीच यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन इस दौरान सात लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही बवानीखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हांसी से पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायर ऑपरेटर जसबीर के अनुसार, आग बुझने के बाद बस की तलाशी में दो शव बरामद हुए—एक सीटों के बीच फंसा मिला, जबकि दूसरा फर्श पर पड़ा था। दोनों मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

घायलों को तुरंत हांसी अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से विधि (LLB) की डिग्री प्राप्त की है तथा राजनीति विज्ञान में परास्नातक की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, जन समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके नेतृत्व में KN LIVE24 विश्वसनीय समाचार और सशक्त डिजिटल पत्रकारिता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤