मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

On: March 30, 2026 11:13 AM
Follow Us:

नई दिल्ली: देश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 30 मार्च से कई राज्यों में मौसम अचानक बदल सकता है। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत करीब 17 राज्यों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी, जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। हाल ही में जहां कई राज्यों में गर्मी बढ़ रही थी, वहीं अब 30 और 31 मार्च के बीच अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने का अनुमान है।

तेज हवाएं और ओलावृष्टि की आशंका

पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में भी इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

दिल्ली-यूपी-बिहार में असर
राजधानी दिल्ली में दोपहर और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
उत्तर प्रदेश में 30 और 31 मार्च को कई स्थानों पर बारिश और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
वहीं बिहार में 1 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ फिर करेगा असर
IMD के अनुसार, 2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम एक बार फिर बदल सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

knlive24

KN Live 24 एक हिंदी ई-न्यूज़ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो हर खबर का असली सच दिखाता है। यह टीवी समाचार की तरह नहीं है जो केवल उस खबर पर केंद्रित है जो उसकी टीआरपी बढ़ाती है । स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय हर समाचार आपको देता है। यह वैसे सभी स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से आप तक पहुचाने का काम करता है जो आप सभी के जीवन को प्रभावित करने काम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤