मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

खिदमत चाइल्ड फाउंडेशन ने कराया इफ्तार, जुटे सैकड़ों लोग

On: March 8, 2026 8:45 PM
Follow Us:

ओखला विहार में मेट्रो पिलर संख्या 123 के पास खिदमत चाइल्ड फाउंडेशन के तत्वाधान में दावते इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक साथ रोजा इफ्तार कर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान एनजीओ के फाउंडर अजहरुद्दीन ने कहा कि रमजान का महीना इंसानियत, मोहब्बत और जरूरतमंदों की मदद करने का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि खिदमत चाइल्ड फाउंडेशन हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी इसी तरह समाज की भलाई के लिए काम करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि दावते इफ्तार जैसे कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और लोगों को एक दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। इस मौके पर जरूरतमंद लोगों को इफ्तार का सामान भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खिदमत चाइल्ड फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। अंत में सभी ने देश में अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ की।

knlive24

KN Live 24 एक हिंदी ई-न्यूज़ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो हर खबर का असली सच दिखाता है। यह टीवी समाचार की तरह नहीं है जो केवल उस खबर पर केंद्रित है जो उसकी टीआरपी बढ़ाती है । स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय हर समाचार आपको देता है। यह वैसे सभी स्थानीय समाचारों को प्रमुखता से आप तक पहुचाने का काम करता है जो आप सभी के जीवन को प्रभावित करने काम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राहुल गांधी ने दिल्ली में मोहम्मद इरफान से की मुलाकात, मजदूरों के मुद्दों पर हुई लंबी चर्चा

Prahlad Joshi

प्रह्लाद जोशी को मिली शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच मेट्रो सेवाएं सामान्य, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील की

JAMIA MILLIA ISLAMIA NEWS

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शुरू किए 30 से अधिक रोजगारपरक स्किल कोर्स, 12 जुलाई तक करें आवेदन

MCD Launches Major Crackdown on Illegal Constructions in the O-Zone

ओ-ज़ोन में अवैध निर्माणों पर एमसीडी का बड़ा एक्शन, 15 जून को चलेगा ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान

परीक्षा घोटालों और शिक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा, जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज

Leave a Comment