मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

दुलारचंद यादव हत्या मामला: बाहुबली अनंत सिंह गिरफ़्तार

On: November 3, 2025 9:17 AM
Follow Us:
anant singh arrested - bihar

बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया। इस तरह अनंत सिंह अब आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जेल में ही रहेंगे।

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, “दुलारचंद यादव की हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। हत्या के समय अनंत सिंह मौके पर मौजूद थे। पुलिस इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ेगी।”

एसएसपी शर्मा ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि तारतर गांव में दो पक्षों के काफ़िलों के बीच झड़प हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान, वीडियो फुटेज और घटनास्थल से मिले सबूतों का विश्लेषण किया। इन सबूतों के आधार पर अनंत सिंह को बाढ़ इलाके के बेढना गांव से गिरफ़्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय अनंत सिंह घटनास्थल पर मौजूद थे और उन्हें इस हत्या का मुख्य अभियुक्त माना गया है। अनंत सिंह के अलावा मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। दोनों पर भी हत्या की वारदात में शामिल होने का आरोप है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के फाउंडर और KN LIVE24 में प्रधान संपादक हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤