मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

मण्डल स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल कर कालेज का नाम किया रोशन

Follow Us:

ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में अयोजित कानपुर मण्डल स्तर की खेल कूद प्रतियोगिता अयोजित की गई। जिसमे कालेज की होनहार मेधावी छात्रा ने गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। परिजनों तथा कोलेज परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खुशी में एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।

सुभाष इंटर कालेज नादे मऊ क्लास 10की छात्रा कुमारी सरिता नायक ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। जिस पर कोलेज के प्रिंसिपल डाक्टर कृष्णपाल सिंह शास्त्री ने छात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया सम्मानित करते हुए कहा कि इस तरह की अनूठी प्रतिभाएं कोलेज की अमूल्य धरोहर है। जो सदैव स्वागत योग्य रहेगी।

इसके अलावा क्षेत्र के वरिष्ट पत्रकार कुंवर देवेन्द्र सिंह ने विद्यालय पहुंच छात्रा का मुंह मीठा कराते हुए उसके सुखी निरोगी जीवन के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ट शिक्षक अरविंद सिंह चौहान सुनील कुमार गौतम विमल यादव सहित सम्पूर्ण स्टाफ कर्मचारी छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Created with ❤