मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

शादी की खुशियां मातम में बदली: सड़क हादसे में चालक समेत दो की मौत, कई घायल

Follow Us:

नादेमऊ (कन्नौज): शादी समारोह से लौट रहे लोगों के लिए खुशी का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब उनकी स्कार्पियो गाड़ी को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज तिर्वा में जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नादेमऊ कस्बे के निवासी कौशलेंद्र कुमार उर्फ लवली गुप्ता के पुत्र सूरज की शादी छिबरामऊ स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित थी। शादी समारोह में शामिल होकर परिवार और रिश्तेदार स्कार्पियो वाहन से वापस घर लौट रहे थे। तभी चौकी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में स्कार्पियो चालक श्याम सुंदर (27), पुत्र अमर पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामदेवी (45), पत्नी शैलेन्द्र कौशल ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना में उपासना (38), श्वेता (32), पीहू (4) और ईशू (6) सहित कई अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤