मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

बांके बिहारी मंदिर से 350 मीटर दूर पुराने मकान का छज्जा गिरा, 7 श्रद्धालु घायल

On: June 10, 2026 9:38 AM
Follow Us:

Vrindavan Accident : मथुरा के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के निकट बुधवार शाम एक हादसे में सात श्रद्धालु घायल हो गए। प्रशासन के अनुसार मंदिर परिसर के भीतर कोई दुर्घटना नहीं हुई, बल्कि मंदिर से लगभग 300-350 मीटर दूर एक पुराने तीन मंजिला मकान का जर्जर छज्जा अचानक गिर पड़ा।

घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु बांके बिहारी जी के दर्शन कर लौट रहे थे। कुछ श्रद्धालु रास्ते में एक गोस्वामी परिवार के घर पर चाय-पानी के लिए रुके थे, तभी मकान की तीसरी मंजिल का पुराना छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा। मलबे की चपेट में आने से सात लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को तत्काल रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। बाद में दोनों अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

प्रारंभिक जांच में तेज हवा, मौसम विभाग के आंधी-तूफान अलर्ट, छत पर बंदरों की गतिविधियों और भवन की जर्जर स्थिति को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया कि बांके बिहारी मंदिर के भीतर कोई हादसा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना एक निजी भवन के पास हुई है और मामले की जांच कराई जा रही है। साथ ही नगर निगम द्वारा जर्जर भवनों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤