मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

UP Panchayat Election 2026: फाइनल वोटर लिस्ट का इंतजार खत्म, आज होगी जारी, मिलेगा नया 9 अंकों का पहचान नंबर

On: June 10, 2026 10:01 AM
Follow Us:
UP Panchayat Election 2026:

UP Panchayat Election 2026 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां अब निर्णायक चरण में पहुंच गई हैं। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के साथ ही पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने इससे पहले 18 दिसंबर 2025 को अनंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) प्रकाशित की थी। उस दौरान बड़ी संख्या में नए मतदाताओं (Voters) के नाम जोड़े गए, जबकि कई नाम हटाए भी गए थे। संशोधन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची में कुल मिलाकर लाखों मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अंतिम सूची जारी करने की समय-सीमा कई बार बढ़ाई गई थी, क्योंकि प्राप्त दावों और आपत्तियों की विस्तृत जांच और सुनवाई की गई। आयोग का कहना है कि अब सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और सूची तय कार्यक्रम के अनुसार प्रकाशित की जाएगी।

इस बार मतदाताओं के लिए नौ अंकों का नया स्टेट वोटर नंबर भी लागू किया गया है। इसका उद्देश्य मतदाताओं की पहचान को अधिक सटीक बनाना और चुनावी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करना है।

अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही पंचायत चुनाव की अधिसूचना और चुनाव कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤