मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने किया प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

Follow Us:
kailash rajpoot

UP Minister Kailash Singh Rajput Inaugurates Prerna Canteen: जनपद कन्नौज के विकास खंड हसेरन परिसर में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत स्थापित जय गुरुदेव मॉडल प्रेरणा कैंटीन का भव्य उद्घाटन प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई, हसेरन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी एवं डीसी एनआरएलएम राजकुमार लोधी, खंड विकास अधिकारी राम सिंह यादव, बीएमएम वीरेंद्र सिंह, मृदुल कुमार, विकास प्रताप सहित मिशन से जुड़े अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। कैंटीन संचालक रंजना देवी ने राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा कैंटीन जैसी पहल महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर देने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान करेगी।

उन्होंने कारगिल विजय दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को पूरे देश के सामने सम्मानपूर्वक रखा है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है कि वह सैनिकों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी का सम्मान करे और उसे सुरक्षित बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाए।

कार्यक्रम में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह एडवोकेट, प्रधान भरत पाल सिंह, प्रधान रामचंद्र शाक्य, नीरज राजपूत, बृजेश राजपूत, सर्वेश शाक्य, चक्रधर सिंह, ब्रह्मानंद कठेरिया, प्रवीण दुबे, रमेश कठेरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महिला स्वयं सहायता समूहों की सैकड़ों महिलाओं और क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रेरणा कैंटीन का निरीक्षण किया और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। पूरे कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment