मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

सांसद निधि में सर्वधर्म का सम्मान – नहीं कोई भेदभाव: सपा का मंदिरों में सोलर लाइट लगाने का आवंटन पत्र जारी

On: July 9, 2026 3:47 PM
Follow Us:

कन्नौज। कन्नौज में सांसद निधि के उपयोग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद अब समाजवादी पार्टी ने एक नया पत्र जारी कर दावा किया है कि सांसद निधि से जिले के विभिन्न मंदिरों में सोलर लाइट लगाने के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है। यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ दिन पहले भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने आरोप लगाया था कि कन्नौज के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सांसद निधि का उपयोग मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अधिक किया है। भाजपा ने सांसद निधि के खर्च का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग भी की थी।

इन आरोपों के जवाब में समाजवादी पार्टी ने पत्र जारी कर कहा कि सांसद निधि का उपयोग किसी धर्म या वर्ग विशेष के लिए नहीं, बल्कि जनहित और स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर किया जाता है। पार्टी के अनुसार, सांसद निधि से कन्नौज जनपद के कई मंदिरों में सोलर लाइट लगाने के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है।

सपा नेता जयकुमार तिवारी ‘बऊअन’ ने भाजपा के आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए कहा कि विपक्ष जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि जारी किया गया पत्र इस बात का प्रमाण है कि सांसद निधि का उपयोग बिना किसी धार्मिक भेदभाव के विकास कार्यों के लिए किया गया है।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया अपने आरोपों पर कायम हैं। उनका कहना है कि सांसद निधि के खर्च का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने के बाद मंदिरों के लिए निधि आवंटित कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की जा रही है।

सांसद निधि को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब कन्नौज की राजनीति का प्रमुख मुद्दा बन गया है। दोनों दल एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, जिससे जिले में राजनीतिक माहौल गर्म है।

आलम कुरैशी

आलम कुरैशी KN Live24 में प्रदेश संपादक उत्तर प्रदेश के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment