मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

भीषण गर्मी के चलते कक्षा 8 तक स्कूलों का समय बदला

On: April 20, 2026 4:16 PM
Follow Us:

कन्नौज: भीषण गर्मी के चलते कक्षा 8 तक स्कूलों का समय बदला

कन्नौज जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। अब कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों का समय बदल दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, अब जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह नया समय कल से लागू होगा।

प्रशासन का कहना है कि इन दिनों तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके।

यह आदेश जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार द्वारा जारी किया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे नए समय का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को समय से स्कूल भेजें और गर्मी से बचाव के जरूरी उपाय अपनाएं।

मो उवैस खान

मो. उवैस खान (Advocate) KN Live Media Network के संस्थापक एवं KN LIVE24 के प्रधान संपादक हैं। CSJM University से LLB की डिग्री के साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पी.जी. जे.एम.सी. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही Unicef से Public Health Reporting में कोर्स भी किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤