मौसम क्रिकेट वायरल न्यूज़ स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल विज्ञान आध्यात्मिक अन्य

अपहृत की तलाश में निकली पुलिस टीम बनी हादसे का शिकार — चार जवानों की मौके पर दर्दनाक मौत

Follow Us:

कन्नौज: अपहृत व्यक्ति की तलाश में निकली पुलिस टीम एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें चार पुलिसकर्मियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही कन्नौज जिले में शोक की लहर दौड़ गई और मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, थाना सौरिख क्षेत्र के विकास खंड हसेरन के ग्राम आदमपुर निवासी उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, जो पुलिस विभाग में तैनात थे, अपनी टीम के साथ एक अपहृत व्यक्ति की तलाश में हरियाणा के जींद जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र जा रहे थे। टीम में उपनिरीक्षक सत्यभान, आरक्षी प्रदीप कुमार (अंबेडकर नगर), आरक्षी अशोक कुमार (बांदा) और अमरीक सिंह (संगरूर) शामिल थे।

बताया जा रहा है कि रास्ते में उनकी गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार सभी पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक जालौन के माध्यम से मृतकों के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिवारों में मातम छा गया। गांव आदमपुर समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और हर आंख नम दिखाई दे रही है।

यह घटना न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे समाज के लिए एक गहरी क्षति के रूप में सामने आई है।

देवेंद्र कुमार सिंह

देवेंद्र कुमार सिंह KN Live24 में ब्यूरो चीफ कन्नौज के रूप में कार्यरत है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Created with ❤